बाराबंकी: पिता के हत्यारे को गर्म तवे से ही काट डाला, 23 साल बाद लिया बदला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बेटे ने अपने पिता के हत्यारे को उसी के गर्म तवे से काट कर मार डाला। हत्या अभियुक्त 7 साल की सजा काटकर जमानत पर रिहा हुआ था। हत्या अभियुक्त को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना से ग्रामवासी हतप्रभ रह गए हैं।

पुलिस के मुताबिक थाना जैदपुर के मक्का पुरवा निवासी जगमोहन की लगभग 23 साल पहले हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के आरोप में उसी गांव के रामकुमार यादव पुत्र बृजलाल यादव निवासी मक्का पुरवा को नामजद किया गया था। जिसमें रामकुमार यादव को सजा हो गई थी। 7 साल की सजा काटने के बाद रामकुमार यादव 65 वर्ष जमानत पर रिया हुए थे।

शुक्रवार की रात वे अपने घर पर खाना बना रहे थे की रात्रि 9:30 बजे जगमोहन का पुत्र बालक राम यादव उनके घर पहुंचा तथा तवे से ही उनकी हत्या कर दी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम वासियों ने आनन-फानन में बालक राम यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जगमोहन की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामकुमार यादव के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक के भांजे रामशंकर ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। उन्होंने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

संबंधित समाचार