Kanpur में अब App से होगी सफाई कार्य की मॉनीटरिंग, मोबाइल से मिलेगी पल-पल की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सफाई व्यवस्था बड़ी चुनौती है। लापरवाही की वजह से कई जगह सड़कों पर कूड़ा दिनभर पड़ा रहता है। अब एप से इन कर्मचारियों की मॉनीटरिंग  होगी।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग अब एप के माध्यम से होगी। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने एवं कार्य की मॉनीटरिंग करने के लिए डिजीटल पद्धति को अपनाये जाने के निर्देश दिए थे।

जिसके अंतर्गत शनिवार को नगर निगम ने एक एप लांच कर दिया है। उसके संचालन के लिए जोन 3 के सफाई इंस्पेक्टर, सफाई नायक व सफाई कर्मचारी को 26 मोबाइल फोन दिए। एप के माध्यम से सफाई कर्मचारी को जियो-फेंस्ड एरिया में प्रतिदिन की उपस्थिति की मॉनिटरिंग की जाएगी।

सफाई कर्मचारियों की बीट निर्धारित कर जियो फेंस कर दी गई है। जिससे सफाई कर्मचारियों के प्रतिदिन के कार्य का आंकलन व लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी। नगर आयुक्त ने बताया कि इसका उद्देश्य नगर से जीवीपी पॉइंट्स को खत्म करना, कूड़े अड्डो को निरंतर साफ रखना व नगर में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार, डॉ. अमित सिंह गौर, जोनल स्वच्छता अधिकारी सुरेश यादव , विशेषज्ञ अभियंता शशांक दीक्षित आदि रहे।

संबंधित समाचार