लखनऊ: मेडिकल लाइसेंस दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ विकास नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर पैसा वापस मांगने पर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है।

विकास नगर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरानगर निवासी यमुना प्रसाद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके जानकार अवधेन्द्र सिंह ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी अल्का सिंह प्रधानमंत्री जन औषधि के तहत मेडिकल स्टोरों और सेंटरों को लाइसेंस दिलाने का काम करती हैं। इसके लिए उन्हें 30 लाख रुपया सिक्योरिटी के रूप में जमा करना होगा।

उनकी बातों में आकर बीते मई में उन्होंने बैंक खाते से अवधेन्द्र प्रसाद सिंह के अकाउंट में 30 लाख रुपये ट्रांसफर किए। काफी समय बीतने के बाद भी लाइसेंस नहीं मिला। जिस पर पैसा वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे तंग होकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार