दिल्ली एमसीडी चुनाव: AAP ने 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, देखें लिस्ट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए शनिवार को 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की। पार्टी ने 250 वार्ड के चुनाव के लिए शुक्रवार को 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
Our 2nd list of candidates for the upcoming MCD elections is here!
— AAP (@AamAadmiParty) November 12, 2022
Congratulations to all 💐
Delhi will ‘Vote for Jhaadu’ to clean the ‘3 Garbage Mountains’ gifted by the BJP.#MCDMeinBhiKejriwal pic.twitter.com/fGKMRhTSSk
इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दी थी कि वह लोगों को वे पांच चीजें बताएं, जो उसने पिछले 15 साल में एमसीडी में की हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पांच चीजें तो भूल जाइए, वे दो ही चीजें बता दें, जो उन्होंने एमसीडी में की हैं। वे सिर्फ संवाददाता सम्मेलन करते हैं और दिन में चौबीसों घंटे अरविंद केजरीवाल के लिए अपशब्द कहते हैं। उन्होंने मुझे धोखेबाज, आतंकवादी, खालिस्तानी और क्या-क्या नहीं कहा। यह कैसी राजनीति है?’’
यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड में तेज भूकंप के झटके, 5.4 मापी गई तीव्रता
