दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड में तेज भूकंप के झटके, 5.4 मापी गई तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में शनिवार रात 07:57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(दिल्ली-एनसीआर) में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है और दिल्ली-एनसीआर में तकरीब एक मिनट तक लोगों को कंपन्न महसूस हुआ। उत्तराखंड के पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। इससे पूर्व बुधवार को देर रात एक बजकर 57 मिनट पर में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

यह भी पढ़ें- चित्तौडगढ़ में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का टला लोकार्पण, जानें वजह

संबंधित समाचार