इतनी बड़ी हो गई है टीवी की 'गंगूबाई', वजन घटाकर नए लुक में दिखी सलोनी दैनी... देखें तस्वीरें
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की चर्चित 'गंगूबाई' सलोनी दैनी वही जो 'कॉमेडी सर्कस' में आया करती थी। जिसने 'गंगूबाई' के अलावा 'शकील', 'टुक-टुक' जैसे क्यूट वर्जन का भी रोल प्ले किया था। और रातोंरात सुर्खियों में आ गई। बचपन में गोल मटोल दिखने वाली सलोनी दैनी आज काफी बड़ी हो गईं और बेहद स्टाइलिश दिखती हैं।

'कॉमेडी सर्कस' में नजर आई सलोनी सलोनी दैनी का ट्रांसफॉर्मेंशन देख लोग दंग रह गए हैं, इंस्टाग्राम पर सलोनी की ग्लैमरस तस्वीरें जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

'कॉमेडी सर्कस' में नजर आई सलोनी दैनी की ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सुर्खियां बटोर रही हैं।
अब इनकी लेटेस्ट तस्वीरें को देखकर लगता है कि अपनी सलोनी बड़ी हो गई हैं। 20 साल की सलोनी आजकल सतीश कौशिक संग अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में आई हुई हैं। एक्टर के साथ इनकी बॉन्डिंग पोस्ट्स में बखूबी देखी जा सकती है। सतीश कौशिक पंडित जी के रूप में नजर आ रहे हैं।

सलोनी दैनी ने कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है, सिर्फ आठ महीनों में उन्होंने करीब 22 किलो वजन कम किया है और टोंड फिगर मेंटेन किया है।

सलोनी ने महज 3 साल की उम्र से ही एक्टिंग और टीवी शो शुरू कर दिए थे, उनका वजन ज्यादा था जिसके कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

अभिनेत्री अब इंस्टाग्राम की स्टार हैं। उनकी दो लाख 71 हजार फैन फॉलोइंग है। वर्कआउट करने के साथ-साथ सलोनी खुद को हाइड्रेटेड रखती हैं। आजकल वह अपने नीले बालों की वजह से भी सुर्खियों में आ गई हैं।
ये भी पढ़ें:- Hina Khan Photos : हिना खान ने ब्लैक ड्रेस पहनकर दिखाई कातिल अदाएं, सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें
