पीएम मोदी और राजनाथ से मिले मनोज सिन्हा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति तथा विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।
Lt. Governor of Jammu and Kashmir, Shri @manojsinha_ called on PM @narendramodi. pic.twitter.com/UtophS3HV4
— PMO India (@PMOIndia) November 13, 2022
ये भी पढ़ें-रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की आवाज से मचा हड़कंप, 13 दिन पहले PM मोदी ने किया था उद्घाटन
मनोज सिन्हा के कार्यालय ने बाद में ट्वीट कर कहा कि उप राज्यपाल ने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को विशेष रूप से कृषि तथा उससे संबद्ध क्षेत्रों के समग्र विकास तथा किसानों की आय बढाने और कृषि निर्यात को बढाने , आधुनिक ढांचागत सुविधाओं को बढावा देने के लिए निर्धारित समय सीमा में शीर्ष समिति की सिफारिशों के बारे में जानकारी दी।
उप राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी प्रकट किया। बाद में सिन्हा ने रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की और उन्हें राज्य में सुरक्षा हालातों के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी।
ये भी पढ़ें-इमामों का वेतन: सीआईसी ने दिल्ली LG और CM कार्यालय के अधिकारियों को किया तलब
