चमोली: जिले की मानसी ने रेस वॉक में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। चमोली जिले की मानसी नेगी ने 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किमी रेस वॉक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। मानसी की इस उपलब्धि पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है।

असम के गुवाहाटी में 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तराखंड की मानसी नेगी ने 10 किमी रेस वॉक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। मानसी ने 47:30:94 मिनट में वॉक रेस को पूरा कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की रचना दूसरे स्थान पर तो तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह रहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मानसी नेगी को बधाई देते कहा कि मानसी की यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज