भारत 2047 तक दुनिया का सबसे ताकतवर देश होगा: राजनाथ सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 चंडीगढ़। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन जाएगा। सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के कुलाना गांव में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के लोकार्पण के उपरांत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि इसके अलावा भारत आने वाले आठ वर्षों में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने मातनहेल गांव में सैनिक स्कूल की मांग पर आश्वासन दिया कि इसके प्रयास किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें - CM अशोक गहलोत का दावा, राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में जुटी सरकार

संबंधित समाचार