बहराइच : 15 से पर्यटकों के लिए खुल जायेगा कतर्नियाघाट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वननिगम के अधिकारियों ने कतर्नियाघाट प्रभाग की ईको टूरिज्म गाडि़यों पर चिपकाया "टूरिज्म लोगो'

अमृत विचार, मिहींपुरवा/ बहराइच। बरसात के बाद  कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग  पर्यटन के लिए बंद चल रहा है। लेकिन अब पर्यटकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। 15 नवंबर से पुणे कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग खुल रहा है। इसके लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जंगल में दुर्लभ बाघ, तेंदुआ, चीतल, बारहसिंघा, हाथी के अलावा अन्य वन्यजीव और जलीय पाए जाते हैं। जंगल इस समय पर्यटकों के लिए बंद पड़ा है। समय अवधि पूरी होने के साथ ही 15 नवंबर से पुनः वन्य जीव प्रभाग पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

पर्यटको के स्वागत के लिए वन्य जीव प्रभाग पूरी तरह सज धज कर तैयार हो चुका है। वनविभाग एवं  वननिगम के कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे हुये हैं। रविवार को वन निगम के अधिकारी  जीएम/आरएम लखीमपुर पीपी सिंह  तथा डी.एलएम.बहराइच आरएन सिंह ने कर्तनिया प्रभाग पहुंच कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईकोटुरिज्म कतर्नियाघाट की गाड़ियों पर 'टूरिस्म लोगो' चिपकाया तथा पर्यटको को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

डीएलएम आरएन सिंह ने बताया कि कर्तनिया वन्य जीव प्रभाग में पर्यटको हेतु सभी तरह की सुविधायें मौजूद है यहां का प्राकृतिक वातावरण  व वन्य जीव हमेशा से पर्यटको को लुभाता रहा है। इस बार और भी अधिक सुविधाओं के साथ पर्यटको का स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र के पास रहने वाले ग्रामीणों को भी पर्यटन क्षेत्र से जोड़ा जायेगा। इस दौरान वन डी.ओ. मोतीपुर के साथ अनुभाग अधिकारी अक्षत सिंह  समेत कई लोग मौजूद रहे। 

पर्यटको की सुविधाओं का रखा जायेगा ध्यान

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के पर्यटन क्षेत्र के अनुभाग अधिकारी अक्षत सिंह ने बताया कि शासन की ओर से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनायें लायी जा रही है। शासन की मंशा पर्यटन के क्षेत्र में कतर्निया प्रभाग को बढ़ावा देने की है। पर्यटको के आने से क्षेत्रीय ग्रामीणो के लिये रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि वन कर्मचारियों की ओर से पर्यटको को मिलने वाली सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है पर्यटकों को यहां असुविधा न हो इसके लिये सभी व्यवस्थाऐं कर ली गयी है।

 

 

 

संबंधित समाचार