कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से घबरा गए हैं नरेंद्र मोदी : जयराम रमेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारत जोड़ो यात्रा ने भारत के प्रत्येक वर्ग को निरकुंश शासन के खिलाफ आशा दी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने आज कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिले अपार जनसमर्थन से

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने आज कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिले अपार जनसमर्थन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं, जो उनके ताबड़तोड़ चुनावी यात्राओं के भाषणों में खीज के रूप में निकल रही है।

 ये भी पढ़ें- पंजाबी गानों में आग्नेयास्त्रों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक, सरकार ने जारी किए आदेश

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष रमेश ने रविवार को यहां पार्टी प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर आयोजित बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिले अपार जनसमर्थन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं, जो उनके ताबड़तोड़ चुनावी यात्राओं के भाषणों में खीज के रूप में निकल रही है।

भारत जोड़ो यात्रा ने भारत के प्रत्येक वर्ग को निरकुंश शासन के खिलाफ आशा दी है। गांधी के नेतृत्व में 130 पदयात्री जो देश के प्रत्येक राज्यों से हैं उन्होंने पूरे भारत के नौजवान-युवाओं के अलावा शोषित वर्ग को आवाज बुलंद करने का मौका दिया है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक और कांग्रेस के महासचिव सह राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतें भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से घबड़ा गयी हैं और वें लगातार हमारे नेता राहुल गांधी पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि यह बताने को काफी है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से देश की वर्तमान सत्ता को भय समा गया है।

 ये भी पढ़ें- Gujarat Election: खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे इसुदान गढ़वी, AAP ने बनाया है CM उम्मीदवार

संबंधित समाचार