लोकतंत्र व संविधान को कमजोर कर रही भाजपा :नकुल दुबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र व संविधान को कमजोर कर रही है। दुबे रविवार को प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ साजिशें हो रही हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई को विभिन्न तरीकों से निकालकर चंद उद्योगपतियों की जेब में डालने का षडयंत्र हो रहा है। इससे चिंतित लाखों किसान, युवा, महिलाएं व बच्चे अपने भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी से तेजी से जुड़ रहे हैं।

इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार जायसवाल, अजय जायसवाल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जुबैर, राकेश सोनकर, अखिलेश, विनोद मिश्रा, संगम बहुगुणा, अशोक सिन्हा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, विनोद अग्रवाल, अंकुश जायसवाल, रेखा जायसवाल, सविता टेक चंदानी समेत उनके साथ आये सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू व दिलप्रीत सिंह डीपी और समापन पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी ने किया। सदस्यता कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश अजमानी, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडेय आदि शामिल हुए।

संबंधित समाचार