आज का राशिफल। 14 नवंबर, 2022
मेष
आज जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय अचानक बदलने पड़ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आपका धन निरर्थक कार्यों में खर्च होगा। जिसके कारण आपका मनोबल कम हो सकता है। घर में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वृष
आज साझेदारों के साथ विवाद दूर होंगे। लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आपको बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। परिवार की मदद से आपके अटके काम बन सकते हैं।
मिथुन
आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने की आशंका है। धन के लेन-देन में समस्या होने की आशंका है। व्यापार में धन ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। ठंडे और बासी भोजन करने से बचें। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न थोपें।
कर्क
आज विदेशी कंपनियों से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। मन में सकारात्मक विचार जन्म लेंगे। बाहरी लोगों से अपने मन की बातें शेयर न करें। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न होगा।
सिंह
आज कड़वे वचनों का प्रयोग करने से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। तनाव की वजह से रक्तचाप की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना भाव अच्छा रखें।
कन्या
आज आप धन संचय करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। आपके स्वभाव में विनम्रता की लोग प्रशंसा करेंगे। धार्मिक कार्यों में आप विशेष रूचि ले सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे।
तुला
आज कई सारे कार्यों को आप तेज़ी से पूरा कर लेंगे। जॉब में आपकी स्थिति मजबूत होगी। संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम अवश्य करें।
वृश्चिक
आज आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सहकर्मियों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। दूसरों पर अपने काम को लेकर ज्यादा निर्भर न रहें। आपके माता-पिता की सलाह आपको करियर में बेहतरीन फायदा दे सकती हैं। अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
धनु
आज कर्ज लेने से आपको बचना चाहिए। फिजूलखर्ची के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। दिन काफी नाटकीय हो सकता है। पित्त के रोग परेशान कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मकर
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहने वाले हैं। पारिवारिक जीवन बहुत खुशहाल रहेगा। कारोबार में बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होंगी। दांपत्य संबंध में प्रेम भाव बढ़ेगा।
कुंभ
आज व्यापार में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। रुके काम जल्दी से निपट जाएंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में बहुत ध्यान देंगे। प्रेम संबंध में संयम रखें।
मीन
आज व्यापार में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास के बलबूते आप अपने काम आसानी से पूरा कर लेंगे। तकनीक संबंधी कार्यों के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। लोक कल्याण संबंधी कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं।
