शाहजहांपुर: घरों में घुसा कोरोना वायरस तो परिवार पहुंचे अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमार सौरभ, शाहजहांपुर। कोरोना वायरस लोगों के परिवारों में घुस गया हैं। वायरस खून के रिश्तों में भी पहुंच गया है। परिवार के माहौल को बिगाड़ कर रख दिया है, बल्कि बेबस भी कर दिया है। सर्वाधिक मुश्किल उन परिवारों को है, जहां आधे से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। परिवार के संक्रमित सदस्य …

कुमार सौरभ, शाहजहांपुर। कोरोना वायरस लोगों के परिवारों में घुस गया हैं। वायरस खून के रिश्तों में भी पहुंच गया है। परिवार के माहौल को बिगाड़ कर रख दिया है, बल्कि बेबस भी कर दिया है। सर्वाधिक मुश्किल उन परिवारों को है, जहां आधे से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। परिवार के संक्रमित सदस्य न तो करीब जाने की स्थिति में है, न ही छोड़ने की। परिवार के युवा सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं, तो बुजुर्ग भी संक्रमित हो कर अस्पताल पहुंच गए हैं। उलझन और असमंजस के दो राहे पर खड़े ऐसे परिवारों की मनोदशा को समझा जा सकता है।

केस एक
शहर के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी नेत्रपरिक्षण अधिकारी ददरौल के सीएचसी पर तैनात हैं। ड्यूटी के दौरान दस दिन पहले उनकी रिपोर्ट आई तो वह संक्रमित निकले। उनके परिवार की जांच कराई गई तो नेत्रपरिक्षण अधिकारी के माता-पिता, पत्नी, दस साल की बेटी भी पाॅजिटिव निकली। परिवार के पांच सदस्य अस्पताल पहुंच गए। नेत्रपरिक्षण अधिकारी कोरोना से जीत कर घर आ गए हैं। उनके परिवार के कुछ सदस्य अभी भी अस्पताल में हैं।

केस दो
शहर के खिरनीबाग मोहल्ले निवासी व्यापारी की बहादुगंज गल्ला मंडी में दुकान है। कुछ दिनों पहले व्यापारी की रिपोर्ट पाॅजिटिव निकली। तो परिवार की जांच कराई गई। बुधवार को रिपोर्ट आई तो व्यापारी के भाई और भतीजा संक्रमित निकले। व्यापारी के परिवार के ही चार और सदस्यों की संक्रमित हो गए। संक्रमितों मे दो युवा हैं तो दो बुजुर्ग महिलाए हैं।

केस तीन
कचहरी में एक होटल व्यवसाई की कुछ दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। उसके वाद पूरे परिवार की जांच कराई गई। परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट जब आई तो उसमें अधिकांश लोग संक्रमित निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहा सभी का इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार