जूनियर महिला तैराकी सीरीज : दिल्ली की भाव्या ने जीते चार स्वर्ण पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। खेलो इंडिया की देखरेख में आयोजित जूनियर महिला तैराकी सीरीज जोन-1 फेज-2 के दूसरे और अंतिम दिन दिल्ली की भाव्या ने दमदार प्रदर्शन कर चार स्वर्ण पदक जीते। सरोजनीनगर स्थित स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया के स्वीमिंग पूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में यूपी की मंजरी जायसवाल और जिया यादव ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते।

रविवार को सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह ने विजेताओं का पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स अथाॅरिटी ऑफ इंडिया के लखनऊ सेंटर के निदेशक संजय सारस्वत, चैंपियनशिप के जोनल कोआर्डीनेटर बलराज शर्मा और चैंपियनशिप के पर्यवेक्षक और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष राजकुमार मौजूद रहे।

यह रहे परिणाम

बालिका- 18 वर्ष से कम आयु वर्ग: 400 मीटर फ्री स्टाइल में भाव्या सचेदवा (दिल्ली)- स्वर्ण, शिवानी (पंजाब)- रजत दीपक यादव (उत्तर प्रदेश)- कांस्य। 200 मीटर बटरफ्लाई : मंजरी जायसवाल (उत्तर प्रदेश)- स्वर्ण, काम्या भारद्वाज (हरियाणा)- रजत, स्नेहा पाठक (उत्तर प्रदेश)- कांस्य। 200 मीटर बैक स्ट्रोक : काव्या (दिल्ली)- स्वर्ण, दीपा यादव (उत्तर प्रदेश )-रजत, स्नेहा पाठक (उत्तर प्रदेश )-कांस्य। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक : नवरीत कौर (पंजाब)-स्वर्ण, मंजरी जायसवाल (उत्तर प्रदेश)- रजत, हिताक्षी (पंजाब)-कांस्य। 100 मीटर फ्री स्टाइल : भाव्या सचदेवा (दिल्ली)- स्वर्ण, काम्या (हरियाणा)- रजत, नवरीत कौर (पंजाब)- कांस्य ।

बालिका - 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए : 400 मीटर फ्री स्टाइल - सानिया (दिल्ली)- स्वर्ण लक्षिता सिंह (हरियाणा)- रजत, इदरीस (हरियाणा)- कांस्य। 200 मीटर बटर फ्लाई : अवनि सूरी (हरियाणा)- स्वर्ण, लक्षिता सिंह (हरियाणा)- रजत, अंकित मनौजिया (उत्तर प्रदेश)- रजत। 200 मीटर बैक स्ट्रोक : जिया यादव (उत्तर प्रदेश)- स्वर्ण, सानिया (दिल्ली)- रजत, इदरीस (हरियाणा)- कांस्य। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक : सुहानी (हरियाणा)- स्वर्ण, स्तुति चतुर्वेदी (हरियाणा)- रजत, आयुश्री (दिल्ली)- कांस्य। 100 मीटर फ्री स्टाइल : स्तुति चटर्जी (हरियाणा)- स्वर्ण, जिया यादव (उत्तर प्रदेश)- रजत, आयुषी (दिल्ली)- कांस्य

संबंधित समाचार