लखनऊ: अज्ञात वाहन ने नलकूप ऑपरेटर को रौंदा, इलाज के दौरान मौत
लखनऊ। बख्शी का तालाब बीकेटी थाना अंतर्गत बीती रात मिट्टी भरकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे अज्ञात डंपर ने कठवारा ग्राम पंचायत का मजरा चनवातारा निवासी नलकूप ऑपरेटर हरिद्वार (50) को किसान पथ स्थित बीकामऊ अंडरपास के करीब ने रौंद दिया। जिनकी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि राजापुर इंदौरा स्थित नलकूप के आपरेटर थे।रविवार को अवकाश होने के कारण मजदूरों से खेत में काम करवा रहे थे।शाम करीब 7 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल यूपी (32 बीई 0413) से मजदूरों को उनके घर छोड़ने बीकेटी स्थित सरैया गये थे।
रात्रि करीब 8 बजे उन्हें एक राहगीर के द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि हरिद्वार का एक्सीडेंट किसी अज्ञात बड़े वाहन से हो गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही किसान पथ पर मिटटी से भरे डंपर चलते हैं जिससे सड़क हादसे हो रहे हैं।
