बाल दिवस :  चाचा नेहरू के गुणगान के साथ काटा गया केक, बच्चों ने की मस्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाल दिवस पर विद्यालयों में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने प्रस्तुत किये नृत्य, नाटक व सुनाए गीत, मिला उपहार

अमृत विचार, अयोध्या। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर स्कूलों में चाचा नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व और बच्चों के प्रति उनके प्रेम का गुणगान किया गया। वहीं इस अवसर पर स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।

बच्चों ने सामूहिक, नृत्य व नाटक की प्रस्तुति की तो खेलकूद के साथ स्वादिष्ट व्यंजन खाकर खूब मस्ती की। फैशन शो और क्विज के साथ तरह-तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवयर्धन किया गया। 

बाल दिवस के अवसर पर प्रॉमिनेंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सामूहिक नृत्य, स्कूल नृत्य, नाटक तथा गीत गाये। फैशन शो एवं म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. रानी अवस्थी ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने केक भी काटा। वैष्णवी, दीपांशु , परी, रिया, तनुजा, अभिषेक, हिमांशु तथा अद्रजा अवस्थी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, केक एवं नमकीन दी गई। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

वहीं कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल में भी प्रधानाचार्या डॉ. मधु त्रिपाठी व निदेशक संजय तिवारी के दिशा निर्देशन में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। रंग बिरंगे पोषाक में बालक-बालिकाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं व खेलकूद के आयोजन हुए।

संबंधित समाचार