अयोध्या : साहब! पत्नी मेरी हत्या कराना चाहती है
अमृत विचार, रुदौली,/अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के पूरे खरगी गांव के एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है और जांच पुलिस को सौंपी है।
पूरे खरगी गांव निवासी रामकृपाल ने एसएसपी को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी का एक युवक के साथ अवैध संबंध है, जिसके साथ मिलकर आए दिन उसके साथ मारपीट करती है। बीते 23 अक्तूबर को उसे बुरी तरह मारा-पीटा।
अब जब अवैध संबन्ध की बात सबको पता चल गई तो उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। उक्त व्यक्ति ने बताया कि जब अवैध संबन्ध की शिकायत पुलिस से की तो उसकी पत्नी उसे पागल साबित करने की कोशिश में लग गई।
चूंकि कई बार उसे रंगे हाथ पकड़ने का दावा उसका ही पति कर रहा है। शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी उसकी हत्या कराकर जायदाद हड़पना चाहती है। एसएसपी से प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मवई थाना के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
