संभल: छह दिन से गायब ग्रामीण का शव खंदक में मिला, नौ नवंबर को घर से निकला था सर्वेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/कुढ़फतेहगढ़/ चन्दौसी, अमृत विचार। छह दिन से गायब बेहटा खास गांव के ग्रामीण का शव सोमवार को चन्दौसी रोड किनारे पानी से भरी खंदक में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बेहटा खास निवासी सर्वेश (50) नौ नवंबर की सुबह घर से खाद लेने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। शाम तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो वे पहले गांव व फिर खाद की दुकान पर पहुंचे। क्षेत्र में भी काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रिश्तेदारी व अन्य जगह लगातार दो दिन तक परिजन तलाश करते रहे। 11 नवंबर को परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस से उसे तलाश करने की मांग की।

 साथ ही गुमशुदी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस उसकी तलाश नहीं कर सकी। सोमवार सुबह बेरनी गांव के ग्रामीण खेत पर जा रहे थे तो बिचेटा के बीच चन्दौसी रोड किनारे खंदक से दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने देखा तो खंदक में भरे पानी पर शव उतरा रहा था। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

 जानकारी पाकर थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद लोग शव की शिनाख्त नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कर सर्वेश के परिजनों को बुलाया। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि सर्वेश छह दिन घर से गया था।  थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रवीर सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: ईदगाह रोड पर रजाई गद्दे भरने की दुकान में लगी आग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता