मुरादाबाद: ईदगाह रोड पर रजाई गद्दे भरने की दुकान में लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गलशहीद चौराहे पर स्थित रजाई गद्दे की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास में स्थित दो और दुकानों को आग ने अपनी चपेट में लिया। तीन दुकानों में लगी भयानक आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीनों दुकानों में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के निवासी बबलू पुत्र महमूद की गलशहीद चौराहे पर रजाई गद्दे भरने की दुकान है। बबलू ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक उसकी दुकान के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों में चिंगारी निकली। यह चिंगारी रुई पर जा गिरी। इससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच आग में बराबर में स्थित पेंट, जूस की  दुकान और पान के खोके को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो जाता। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बिजली के खंभे से झूलकर पीएसी जवान ने की खुदकुशी

संबंधित समाचार