हल्द्वानी: साढ़े सात लाख का चेक बाउंस, पैसा मांगा तो गाली दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जमीन खरीद की एवज में दिए दो चेक में से साढ़े सात लाख रुपए का एक चेक बाउंस हो गया। इस मामले में जब पीड़ित ने अपने पैसे मांगे और कानूनी नोटिस भेजा तो उससे गाली-गलौज की गई। मुखानी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
 

प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र नवीन चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि न्यू बजेटी पपदेव रोड पिथौरागढ़ निवासी मालती देवी पत्नी विनोद कुमार को उन्होंने 18 सौ वर्ग फीट जमीन 10 लाख 54 हजार में बेची थी।

जिसका भुगतान मालती ने तीन चेक के जरिये किया, लेकिन इसमें से सात लाख 54 हजार रुपए का चेक बाउंस हो गया। देवेंद्र ने अपने वकील के जरिये नोटिस भेजा और पैसों की डिमांड की। आरोप है कि इस पर मालती के पति विनोद ने फोन कर उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां और हल्द्वानी आने पर देख लेने की धमकी दी। जिसकी देवेंद्र ने रिकॉर्डिंग कर ली।
  

संबंधित समाचार