बरेली: भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित है, राष्ट्र के निर्माण में कर रहे हैं सहयोग
बरेली, अमृत विचार। भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया प्रशिक्षण सत्र पांच सत्रों में सम्पन हुआ। प्रथम सत्र की अध्यक्षता राजकिशोर कश्यप ने की।
मुख्य वक्ता कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं बताया कि किस प्रकार की कार्यपद्धति होनी चाहिए। कहा कि कार्यकर्ता समाज के लिए राष्ट्र निर्माण का कार्ये करें, हमारा सभ्य आचरण का होना चाहिए। जिससे समाज के लोग बोले यह भाजपा का कार्यकर्ता है। हमारा कार्यकर्ता अनुशासित होना चाहिए यही परीक्षण का मुख्य उद्देश्य होता है।
विशिष्ट अतिथि सांसद संतोष गंगवार रहे। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता रविन्द्र सिंह राठौर पूर्व जिला अध्यक्ष ने की। मुख्य वक्ता- डॉकेएम अरोड़ा महानगर अध्यक्ष ने सामाजिक समरसता पर अपना विचार रखे। कहा कि भाजपा सरकार ने सामाजिक समरसता की दिशा काम किया है, सभी समाज व धर्म के लोगो के विकास का काम भाजपा सरकार ने क्या, मोदी सरकार ने गरीबो पिछड़ों को आवास देने का काम क्या मुफ्त स्वास्थ्य बीमा आयुष मान कार्ड के माध्यम से दिया, विशिष्ट अतिथि क्षेत्र उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य रहे।
तृतीय सत्र की अध्यक्षता डॉ विनोद पागरानी ने की मुख्य वक्ता हरीश शाक्य क्षेत्र अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रहे। विशिष्ट अतिथि- पूरनलाल लोधी रहे। चौथा सत्र की अध्यक्षता बृजेश पाल क्षेत्र मीडिया प्रभारी ने की। मुख्य वक्ता डॉ अरुण कुमार मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि हमारी पार्टी सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही हैं, हमारा उद्देश्य राष्ट्रनिर्माण का है।
देश की संस्कृति विरासत को आगे बढ़ने का है, मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 को हटाने का कार्य किया, ये सिर्फ हमारी सरकार ही कर सकती थी, हमने देश को जोड़ने का कार्य किया । विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर सुभाष पटेल रहे।
पांचवें सत्र की अध्यक्षता शिवमंगल राठौर प्रदेश शोध प्रमुख ने की। मुख्य वक्ता मेयर डॉ उमेश गौतम ने सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे ओर कहा कि हमे सोशल मीडिया को सही प्रकार से इस्तेमाल करना चाहिए।, सोशल मीडिया के माध्यम से देश दुनिया मे क्या हो रहा है, सरकार क्या कर रही हैं इसकी जानकारी मिलती है। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ डीसी वर्मा रहे।
इस दौरान मनोज यादव, जितेंद्र शर्मा, दया शंकर साहू, प्रेम शंकर पटेल, रामचंद्र मौर्य, नरेंद्र मौर्य, देवेंद्र भोजवाल, अमन पटेल, वेद राम मौर्य, राम आशीष, अनुज वर्मा मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बरेली: यातायात माह बन कर रह गया मजाक, चौराहों पर केवल चेंकिग के नाम पर हो रही खानापूर्ति
