अयोध्या : आधुनिक भारत के वास्तुकार थे नेहरू : निर्मल खत्री
अमृत विचार, अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया।
कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता व महान लेखक भी थे। उन्हें आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है।
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा विपरीत परिस्थितियों में भारत की बागडोर संभाल कर नेहरू ने भारतवर्ष की उन्नति के मार्ग को सर्व धर्म कुटुंबकम की भावना के साथ प्रशस्त किया। प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने डॉक्टर नेहरू को समाजवाद का असली प्रणेता बताते हुए कहा डॉक्टर नेहरू ने देश के विकास की नींव रखी।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा बच्चों में चाचा के नाम से प्रसिद्ध पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने प्रधान मंत्री पद से भारत को दुनिया में सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाई। गोष्ठी को प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू, उग्रसेन मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, डीएन वर्मा, डॉ विनोद गुप्ता, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
