लखनऊ: एसिड अटैक सरवाइवर्स को एमएसजी फाउंडेशन ने किया महिला योद्धा सम्मान से सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वरिष्ठ समाजसेवी कविता, रश्मि सिंह, निदा रिज़वी, अब्दुल वहीद, ने शिरोज़़ में किया जांबाज़ महिलाओं को सम्मानित

गोमती नगर क्षेत्र में स्थित शिरोज़ हैंगआउट कैफे में मदद सहयोग गाइडेंस फाउंडेशन की टीम ने बाल दिवस के उपलक्ष में शिरोज़ हैंगआउट कैफे की

लखनऊ गोमती नगर क्षेत्र में स्थित शिरोज़ हैंगआउट कैफे में मदद सहयोग गाइडेंस फाउंडेशन की टीम ने बाल दिवस के उपलक्ष में शिरोज़ हैंगआउट कैफे की एसिड अटैक सरवाइवर को महिला योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। इस खूबसूरत आयोजन के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी कविता मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी निदा रिज़वी, रश्मि सिंह वरिष्ठ समाजसेवी ,अब्दुल वहीद वरिष्ठ समाजसेवी और नजम एहसन, ज़ुबैर अहमद, मुर्तुजा अली उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- यूपी के संस्कृति व समाज कल्याण विभाग मनाएंगे “जनजातीय गौरव दिवस” सीएम योगी करेंगे वनाधिकार पट्टे का वितरण

अतिथियों के कर कमलों द्वारा शिरोज़ में काम करने वाली एसिड अटैक सरवाइवर्स को उनके हौसले और जज्बे के लिए अंगवस्त्रम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सहयोग फाउंडेशन पिछले 2 वर्षों से लगातार मलिन बस्तियों के परिवार और उनके बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा के लिए लगातार बिना किसी की मदद लिए कार्य कर रही है।

फाउंडेशन की टीम में मुख्य रूप से मो सादिक, इमरान अली, सैयद तकी हसन, मोहम्मद आलम, साहिल मिर्जा, जैनुल ज़ैदी, मो समद, मलिन बस्तियों तो बच्चों की शिक्षा और उनकी चिकित्सा के लिए बिना भेदभाव के काम कर रहे हैं। एमएसजी फाउंडेशन की टीम ने शहरोज कैफे की जांबाज़ महिलाओं के हौसले और जज्बे को सलाम करते हुए रेशमा, गुड़िया, रजनी, आसमा, गरिमा, जयंती, रुपाली, फरहा, न्यू गरीमा, खुशबू, टीटू, कंचन, अनुपम, नितिन, मैनेजर और प्रमोद, को सम्मानित किया। इस मौके पर पत्रकार समाजसेवी के साथ-साथ शहर की कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें- लेवाना अग्निकांड : एलडीए के आदेश पर नौ दिसम्बर को जमींदोज होगा होटल, नोटिस जारी

संबंधित समाचार