आज का राशिफल। 15 नवंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

राशिफल 15 नवंबर, 2022 - सभी राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का दैनिक राशिफल

मेष

आज व्यापार में उधारी करने से बचें। अपने खर्च का हिसाब रखें। उत्तम वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मन में नए रचनात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। माता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें।

वृष

आज आप कई सारे कार्यों को एकसाथ करने का प्रयास करेंगे। जॉब में आपको बड़ा काम सौंपा जा सकता है। आपको व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी गंभीर विषयों का अध्ययन करने में रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन

आज धन की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैतृक संपदा को लेकर विवाद दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के सदस्यों के बीच व्यवहार खराब हो सकता है।

कर्क

आज आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा कर के ही दम लेंगे। आप लोगों की मदद करने को आतुर रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। रिश्तेदारों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी।

सिंह

आज वाद-विवाद और बहसबाजी से आपको बचना चाहिए। मन में अज्ञात भय रहेगा। घरेलू कार्यों में आप उलझे रहेंगे। संपत्ति के मामलों को लेकर सावधानी जरूरी है। अपनी उपलब्धियों पर अहंकार न करें। भावनाओं के कारण नुकसान हो सकता है।

कन्या

आज अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में आप अपना काम समय पर पूरा कर लेंगे। कारोबार में आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा। अपने संवादकौशल के दम पर उलझे मामलों को सुलझा लेंगे।

तुला

आज व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने नुकसान की भरपाई हो जाएगी। आप अपनी कुशल रणनीति से विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

वृश्चिक

आज जॉब में आपको बॉस से ज्यादा बहस नहीं करनी चाहिए। बुरी संगत से आपको बचना चाहिए। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। रिश्तों में समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। मौसम में बदलाव के कारण परेशानी होगी।

धनु

आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। घर का वातावरण नकारात्मक हो सकता है। अपने बजट का ध्यान रखते हुए ही काम करें। धन उधार देने से आपको बचना चाहिए। भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। उतावलेपन के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं।

मकर

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। इससे आपकी आय में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

कुंभ

आज धन संबंधी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। स्वयं को व्यस्त रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपा जा सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में लापरवाही के कारण काम रुक सकते हैं।

मीन

आज अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। उच्च पद पर आसीन लोगों का समर्थन मिलेगा। ऑफिस में घरेलू मामलों को लेकर तनाव हो सकता है। बेरोजगार लोगों को करियर को लेकर चिंता रहेगी। जोड़ों और टांगों में दर्द की समस्या हो सकती है।