रात अयोध्या ही रुके प्रह्लाद मोदी, जिला पंचायत अध्यक्ष के घर किया भोजन
अमृत विचार, अयोध्या। धार्मिक यात्रा पर कल अयोध्या आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी रविवार की शाम दर्शन पूजन करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के घर सरायराशी पहुंचे।
रात का खाना उन्हीं के घर करने के बाद प्रह्लाद मोदी भागवत कथा में भी पहुंचे। इसके बाद रात्रि विश्राम भी उन्होंने अयोध्या सर्किट हाउस में ही किया। सुबह दर्शन-पूजन करने के बाद वह अगले पड़ाव की ओर बढ़े।
भाजपा नेता रोहित सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी को अयोध्या खूब भायी। रविवार को वह प्राचीन पीठ बावन मंदिर गए थे। वहां महंत वैदेही वल्लभ शरण से आशीर्वाद लेने के बाद रामलला दरबार में हाजिरी लगाई थी।
मंदिर निर्माण की प्रगति देखने के बाद श्री मोदी हमारे सरायराशि स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। रात का भोजन ग्रहण किया। इसके पहले उन्होंने गांव में हरी सिंह के यहां आयोजित श्रीमदभागवत कथा में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। सुबह नाका हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां पुजारी रामदास ने उनका स्वागत किया। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद वह अपने अगले पड़ाव की ओर निकल पड़े।
