रायबरेली : घर के पावर बोर्ड के अंदर मिला मृत कोबरा, दहशत
अमृत विचार, रायबरेली। बछरावां विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा लालपुर मजरे जीगों में घर के अंदर किचन में लगे पावर बोर्ड के अंदर एक कोबरा सांप करंट की चपेट में आने से मर गया। कोबरा को देख घरवालों में दहशत व्याप्त है।
लालपुर निवासी अमित अवस्थी के घर में किचन के अंदर वाटर कूलर के लगे पावर बोर्ड में एक कोबरा सांप घुस कर बैठ गया। जिससे बिजली करंट की चपेट में आने से बोर्ड के अंदर ही उसकी मौत हो गई, घरवालों को इसकी जानकारी तब हुई जब किचन के अंदर बदबू फैलने का एहसास हुआ।
इधर-उधर देखने पर बोर्ड के अंदर से बदबू आने का अंदाजा हुआ। जब बोर्ड को खोला गया तो उसके अंदर से एक विशालकाय काला कोबरा सांप मृत अवस्था में पड़ा था।सांप को देखते ही घर वालों के बीच हड़कंप मच गया। किसी तरह उसको बाहर निकाल कर फेंक आ गया, तब जाकर घर के लोगों ने राहत की सांस ली है।
