Kanpur News : लापता कारपेंटर का लिफ्ट की डक्ट में मिला शव, परिजन बोले- बिल्डर ने हत्या कर फेंका, CCTV खोलेगा राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर के कल्याणपुर के एक अपार्टमेंट की लिफ्ट में लापता कारपेंटर का शव मिला है। इस पर परिजनों ने बिल्हर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News कल्याणपुर के एक अपार्टमेंट की लिफ्ट में लापता कारपेंटर का शव मिला है। इस पर परिजनों ने बिल्डर पर हत्या करने कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुखऊपुरवा में रहने वाले राम आज्ञा विश्वकर्मा (70) कारपेंटर थे। बीते दो दिन पहले वह काम करने के लिए मकड़ी खेड़ा स्थित शक्ति ग्रीन अपार्टमेंट गए थे। देर रात तक घर वापस लौटने पर परिजनों ने नवाबगंज थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

सोमवार रात शक्ति ग्रीन अपार्टमेंट की लिफ्ट से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लिफ्ट के डक्ट में देखा तो लापता कारपेंटर का शव बरामद हुआ। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि लिफ्ट पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

संबंधित समाचार