Kanpur आउटर भी कमिश्नरेट में शामिल, चार जोन में 14 सर्किल के साथ होंगे 49 थाने, कमिश्नरी का बढ़ा दायरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर आउटर खत्म होने के बाद अब पूरा कमिश्नरेट लग गया है। इसमें चोर जोन में 14 सर्किल के साथ 49 थाने होंगे। वहीं, अधिकारियों के दफ्तर में भी बदलाव में चर्चा हो रही है।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर आउटर को पूरी तरह से रविवार को कमिश्नरेट मे शामिल कर दिया गया है। कमिश्नरेट में अब जिले को चोर जोन मे बांटा गया है। इसमें चार जोन में 14 सर्किल के साथ 49 थाने होंगे। इसमें आउटर के थाने शामिल होने से कमिश्नरी का दायरा भी बढ़ गया है।

इसमें नई व्यवस्था में पूर्वी, दक्षिण, पश्चिम के साथ ही एक नया मध्य जोन भी बनाया गया है। कमिश्नरेट में अब चार जोन, 14 सर्किल और 49 थाने होंगे। पूर्वी जोन में चार सर्किल और 13 थाने, पश्चिम जोन में तीन सर्किल और 10 थाने, दक्षिण जोन में तीन सर्किल और 12 थाने, जबकि मध्य जोन में चार सर्किल और 14 थानों को रखा गया है।

इसमें डीसीपी ईस्ट व वेस्ट के कार्यलायों में भी बदलाव किया जाएगा। वहीं, डीसीपी वेस्ट अब तक पुलिस ऑफिस में सिविल लाइंस में बैठते थे। अब उनका कार्यालय कल्याणपुर इलाके में बनाए जाने पर विचार चल रहा है। वहीं, कानपुर विश्वविद्यालय में दफ्तर बनाने की प्राथमिकता है। डीसीपी ईस्ट का कार्यालय कोतवाली में है। उनका दफ्तर रेलबाजार ट्रैफिक लाइन में बनाने पर मंथन चल रहा है। जहां पर अब तक एसपी आउटर का दफ्तर चल रहा है।

 

कमिश्नरेट में अब चार जोन

 

 

पूर्वी जोन एसीपी कोतवाली : कोतवाली, फीलखाना, मूलगंज, महिला थाना

एसीपी कलक्टरगंज : कलक्टरगंज, हरबंशमोहाल, बादशाहीनाका

एसीपी छावनी : छावनी, रेल बाजार, जाजमऊ

एसीपी चकेरी : चकेरी, महाराजपुर, नर्वल पश्चिमी जोन

एसीपी पनकी : पनकी, सचेंडी, अर्मापुर

एसीपी कल्याणपुर : कल्याणपुर, रावतपुर, बिठूर

एसीपी बिल्हौर : बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर, ककवन

दक्षिण जोन एसीपी बाबूपुरवा : बाबूपुरवा, किदवईनगर, जूही, गोविंदनगर

एसीपी नौबस्ता : नौबस्ता, बर्रा, गुजैनी, हनुमंत विहार,

एसीपी घाटमपुर : घाटमपुर, सजेती, बिधनू, साढ़

मध्य जोन एसीपी कर्नलगंज : कर्नलगंज, ग्वालटोली, कोहना, नवाबगंज

एसीपी सीसामऊ : सीसामऊ, बजिरया, चमनगंज

एसीपी अनवरगंज : अनवरगंज, बेकनगंज, रायपुरवा

एसीपी स्वरूपनगर : स्वरूपनगर, काकादेव, फजलगंज, नजीराबाद

संबंधित समाचार