आज का राशिफल: 24 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वृष- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं। मिथुन- …

मेष- आज विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृष- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

मिथुन- आज आपका कोई नया मित्र बन सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा।

कर्क- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

सिंह- आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

तुला- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। अथक परिश्रम करने से बचें।

वृश्चिक- आज आपको मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

धनु- आज बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

मकर- आज गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। व्यापार में धन निवेश किया जा सकता है। अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ- आज नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। आर्थिक सहायता के संकेत हैं। बच्चे अधिक साहसी बनेंगे।

मीन- आज शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।