रायबरेली : छेड़छाड़ से आहत युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। युवती के साथ लगातार युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने से आहत होकर पीड़िता ने जहर खा लिया , उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती का आरोप है कि गांव का एक युवक काफी समय से उसे परेशान करता चला आ रहा है। युवक अक्सर आते जाते रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करता रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत अपने परिजनों से की ,तो गांव में पंचायत बुआई गई। पंचायत ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया। इसके बावजूद युवक ने अपनी हरकतें नहीं बंद की।

युवक ने दो दिन पहले युवती के साथ छेड़छाड़ की ।जब युवती ने उसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई ।इस घटना से आहत होकर युवती ने जहर खा लिया। उसके बाद परिजन युवती को अस्पताल ले गए ।जहां से युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इस घटना के बाद पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव रामपुर मजरे ऐहार निवासी शुभम यादव के विरुद्ध छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है ।कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है ।आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।

 

संबंधित समाचार