बहराइच: हेट स्पीच की शिकायत पर पुलिस ने सात को उठाया
बहराइच, अमृत विचार। जिले के जरवलरोड इलाके के धवरिया गांव के चौराहे पर सोमवार रात धार्मिक तकरीर चल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने तकरीर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हेट स्पीच की शिकायत यूपी डायल 112 पर की। जानकारी मिलने पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची। थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता युवक सहित सात को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने कुछ मोबाइल भी कब्जे में ले लिए है।
जरवलरोड थाने के धवरिया चौराहे पर सोमवार रात धार्मिक तकरीर पर विद्वेष पूर्ण राग पर इसी गांव के एक युवक ने डायल 112 को काल कर हेट स्पीच की बावत जानकारी दी। पीआरवी टीम मौके पर पहुंची । पीआरवी की सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि पीआरवी के आते ही तकरीर खत्म हो गई । लोग मौके से चले गए पुलिस ने एक गैर मुस्लिम सहित सात को पूछताछ के लिये उठाया है। एसएचओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ चल रही है। कार्यवाई होने पर जानकारी दी जाएगी।
