आज भगवान बिरसा मुंडा जी की सोच पर आक्रमण हो रहा : राहुल गांधी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रैली में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को वाशिम, महाराष्ट्र में धरती आबा भगवान श्री बिरसा मुंडा जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्हें

वाशिम (महाराष्ट्र)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को वाशिम, महाराष्ट्र में धरती आबा भगवान श्री बिरसा मुंडा जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्हें आदिवासी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के मूल्यों पर चलकर, हम आदिवासियों के जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें- यदि केंद्र राज्य के बकाया का भुगतान नहीं करता, तो हम भी जीएसटी रोक सकते हैं : ममता बनर्जी

राहुल गांधी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों के ख़िलाफ लड़े और 24 साल की आयु में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। आज भगवान बिरसा मुंडा जी की सोच पर आक्रमण हो रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ भगवान बिरसा मुंडा हैं जो 24 साल की आयु में हिन्दुस्तान के लिए शहीद हो गए और दूसरी तरफ RSS के सावरकर हैं जिन्होंने अंगेज़ों से माफ़ी मांगी, उनका साथ दिया और उनसे पेंशन लेते रहे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान पर प्रतिदिन हमला करती है क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि आदिवासी देश के मूल मालिक हैं और उनके अधिकार सबसे पहले आते हैं।

 रैली में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। गांधी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा द्वारा बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चारों तरफ से हमला किया जा रहा है। गांधी ने दावा किया, भाजपा हर रोज संविधान पर हमला करती है क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलना चाहिए। गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले पहुंची।

ये भी पढ़ें- बोले येचुरी- गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल को सरकारों के विरूद्ध किया जा रहा है खड़ा

संबंधित समाचार