लखनऊ :  पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा तो सीआरपीएफ जवान ने झोंका फायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत जागृतिनगर में सीआरपीएफ जवान की करतूत से उस वक्त दशहत फैल गई। वह शराब के नशे में चूर होकर घर पहुंचा। इस पर उसकी पत्नी ने गेट खेलने से मना कर दिया, तो गुस्से में आकर उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गेट पर फायर झोंक दिया।

इस हमले से सीआरपीएफ जवान की पत्नी बच गई। इसके बाद सीआरपीएफ जवान की पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जवान छुट्टियों पर घर आया था। 

सरोजनीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत जागृतिनगर निवासी नीरज कुमार सीआरपीएफ जवान हैं। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में हैं। कुछ दिन पहले वह छुट्टियों पर घर आया था। सोमवार को वह किसी काम से बाहर निकला था। देर शाम वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी निशा को बाहर से गालियां देने लगा। इस बीच सीआरपीएफ जवान ने गेट पर लगा

ताला खोलने को कहा लेकिन उसकी पत्नी ने ताला नहीं खोला। इस पर नीरज ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से निशा पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली निशा के बगल से गुजर गई। इसके बाद निशा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल करते हुए पति की करतूत बताई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने नीरज की पिस्टल जब्त कर ली है। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि नीरज का लाइसेंस निरस्त और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिये सम्बन्धित अफसरों से संस्तुति की जायेगी।

 

 

संबंधित समाचार