प्रयागराज: आठ साल बीते, नहीं जारी हुआ इस पद की भर्ती का परिणाम     

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग आठ साल बीत जाने के बावजूद संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक-आरआई) भर्ती 2014 के 13 पदों का परिणाम जारी नहीं कर सका है। आयोग ने 2014 में संभागीय परिवहन कार्यालय में आरआई के 79 पदों पर भर्ती शुरू की थी। इसमें 66 पदों का परिणाम 27 अप्रैल 2019 को घोषित किया गया था। 

इसको लेकर हाईकोर्ट के सामने 11 याचिकाएं विचाराधीन होने के कारण 13 रिक्तियों का परिणाम रखा गया था। कोर्ट ने 27 अप्रैल 2022 को आठ याचिकाएं खारिज करते हुए 13 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया। अन्य अभ्यर्थी 28 अप्रैल से लगातार आयोग को प्रत्यावेदन दे रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। अंतिम बार 20 अगस्त को प्रत्यावेदन दिया लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं जा सका है। 

संबंधित समाचार