बाराबंकी: जाल में फंसने के बाद भी निकल भागा तेंदुआ, दहशत के साए में हैं ग्रामीण
रामनगर, बाराबंकी। पिछले कई महीनों से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ शिकारियों द्वारा खरगोश पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसने के बाद भी निकल भागा। तेंदुआ गन्ने के खेत में घुसा हुआ है। जिसके चारों ओर वन विभाग में जाल लगा दिया है। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में एक बार फिर दहशत बढ़ गई है।
तेंदुए के निकल भागने के पीछे बंद कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। क्षेत्र के लोगों की माने तो जाल में फंसने के बाद तेंदुआ रात भर जाता रहा लेकिन वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रेस्क्यू करने नहीं पहुंचे। अंततः वह चकमा देकर पिंजरे से निकल भागा। मंगलवार की सुबह शिकंजे में फसे तेंदुए को देखकर आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। देखते-देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।भीड़ देखकर भयभीत तेंदुआ शिकंजे से छूटकर पास के गन्ने के खेत में घुस गया,जहां बचाव कार्य करते हुए वन विभाग की टीम ने खेत के चारों ओर जाल से घेराव कर दिया। तहसील क्षेत्र रामनगर व वन क्षेत्र फतेहपुर अंतर्गत नंदउपारा गांव के पास छंदवल माइनर गुजरी है। जहां शिकारियों ने झाड़ियों में खरगोश को पकड़ने के लिए जगह जगह लोहे के कई शिकंजे लगा रखे थे।
मंगलवार की भोर जब आसपास के ग्रामीण अपने खेतों को जाने के लिए निकले तो झाड़ियों में छुपे बैठे तेंदुए की दहाड़ सुनकर उनके होश खड़े हो गए।आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान व स्थानीय पुलिस को दी वहां मौजूद भारी संख्या में लोगों को देखकर भयभीत तेंदुआ फंसे शिकंजे से छूटकर नहर पटरी किनारे गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर पहुंचे वन रेंजर फतेहपुर प्रमोद सिंह ने वनरक्षको व ग्रामीणों की मदद से गन्ने के खेत के चारों तरफ जाल घेर दिया है।
