आज का राशिफल। 16 नवंबर, 2022
मेष
आज आप अपने काम के बजाय दूसरों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। हालांकि इससे आपकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को समझें और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। माता की सलाह लेना हितकर होगा।
वृष
आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपकी मदद करेंगे। नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन
आज कुटुम्ब जनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। घर में बच्चों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। फाइनेंस की कमी दूर होगी। सहकर्मी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं।
कर्क
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होने की संभावना है। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। विरोधी आपके सामने काफी कमजोर होते प्रतीत हो रहे हैं। अनावश्यक खर्चों को कम करने की रणनीति पर काम करना चाहिये।
सिंह
आज अपने जल्दबाज़ी वाले स्वभाव पर नियंत्रण लाएं। वरना व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है। मन में किसी अभाव के कारण विचलन रहेगा। आज पूरा दिन कोरी-कल्पनाओं में बर्बाद हो सकता है। काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
कन्या
आज जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बितायेंगे। मित्रों के साथ किसी समारोह में मुलाकात हो सकती है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सटीक सिद्ध होंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना को बनाने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। गृहकलह से छुटकारा मिलेगा।
तुला
आज प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में सब आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई महसूस होगी।
वृश्चिक
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप लोगों को अपने अनुकूल करने में सफल रहेंगे। लेकिन किसी भी स्थिति में अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। बेरोजगार लोग यदि जॉब के लिये इंटरव्यू देते हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना बन रही है।
धनु
आज तनाव वाले कारणों से स्वयं को दूर रखें। यदि आप लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज का दिन बिल्कुल भी सही नहीं है। लोग आपको सही सलाह भी नहीं दे रहे हैं। इसीलिए इस समय शान्त होकर परिस्थितियों का स्वतः मूल्यांकन करना चाहिये
मकर
आज संतान को लेकर परेशानी दूर होगी। बड़े-बुजुर्ग आपका उत्साहवर्धन करेंगे। आपकी कार्यशैली में काफी बदलाव आयेगा। घर और कार्यक्षेत्र में खुशियों का माहौल रहने वाला है। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी।
कुंभ
आज व्यस्तता के बावजूद घर को पर्याप्त समय देंगे। मनमौजी स्वभाव के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। लोगों की आर्थिक मदद के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो उसे आज चुका दें।
मीन
महिलाएं आज बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़ी चिंता में हो सकती हैं। प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। विशिष्ट और रचनात्मक प्रकृति की विधाओं में आप रुचि लेंगे।
