Kanpur Suicide: सिपाही के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, तेज आवाज सुन कमरे में पहुंचे परिजन, नजारा देख रह गए सन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Suicide कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर में सिपाही के बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तेज आवाज सुन जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह नजारा देख सन्न रह गए। इधर, पुलिस व फोरेंसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Suicide गुजैनी थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में उस समय सनसनी फैल गई। जब सिपाही के बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तेज आवाज सुन परिजन जब कमरे में पहुंचे, तब वह नजारा देख सन्न रह गए।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रतियोगी परीक्षा में सेलेक्शन नहीं होने से वह तनाव में था। तनाव में होने के कारण ही उसने यह कदम उठाया है। सूचना पाकर एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की है।

अंबेडकर नगर निवासी शिव प्रताप यादव पनकी थानाक्षेत्र की पीआरवी 0710 में दीवान हैं। उनके परिवार में पत्नी कमलेश कुमारी और बेटे अजीत यादव 30 और अभिषेक उर्फ छोटू यादव थे। इसी मकान में शिव प्रताप के छोटे भाई आर्मी में तैनात सूबेदार अजय पाल यादव का परिवार भी रहता है, वह छुट्टी पर घर आए थे।

परिजनों ने बताया कि अजीत कई सालों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। कई बार पेपर देने के बाद भी सेलेक्शन नहीं होने पर तनाव में रहने लगा था। इधर, चार साल से उसका मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था।

बुधवार सुबह अजीत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की तेज आवाज सुन परिजन जब कमरे में पहुंचे। युवक का खून से लथपथ शव परिजनों के होश उड़ गए। घटनास्थल पर भी लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने जांच की है।

 

 

 

संबंधित समाचार