IPL 2023 : 'सब कुछ ठीक है...', CSK में रिटेन होने के बाद रविंद्र जडेजा ने धोनी संग शेयर की थ्रोबैक फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

23 दिसंबर को होगा मिनी ऑक्सन

शेयर की गई इस थ्रोबैक फोटो में जडेजा महेंद्र सिंह धोनी के सामने सिर झुकाते नजर आ रहे हैं। 

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। अब 23 दिसंबर को मिनी ऑक्सन होगा। इसी कड़ी में चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को रिटेन करने का फैसला किया है। सीएसके द्वारा रिटेन करने के बाद जडेजा ने धोनी के साथ वाली तस्वीर ट्वीट कर कहा, 'सब बढ़िया है'। वह नई शुरुआत करना चाहते हैं। शेयर की गई इस थ्रोबैक फोटो में जडेजा महेंद्र सिंह धोनी के सामने सिर झुकाते नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, जडेजा को आईपीएल  2022 शुरू होने से कुछ दिन पहले सीएसके की कप्तानी सौंपी गई थी। आठ मैचों के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी को दोबारा से कप्तानी सौंप दी थी। इसके बाद उन्होंनेआईपीएल को बीच में ही छोड़कर लौट गए थे। उनके टीम मैनेजमेंट के साथ विवाद की खबरें आई थीं। बाद में उन्होंने इंजरी का हवाला दिया था। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया से सीएसके से संबंधित सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद मीडिया में यह रिपोर्ट आई कि जडेजा सीएसके की मैनेजमेंट से नाराज हैं और वह अगले सीजन में सीएसके छोड़ सकते हैं।

जडेजा सबसे ज्यादा कीमत पर हुए थे रिटेन
पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को महेंद सिंह धोनी से ज्यादा 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे। 

सीएसके ने रिलीज किए आठ खिलाड़ी 
चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इसमें ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीशन के नाम शामिल हैं। आठ खिलाड़ियों के रिलीज करने के चलते सीएसके के पर्स में 20.45 करोड़ रुपये बचे हैं। 

मौजूदा टीम: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबति रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक सोलंकी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, दीपक सोलंकी दीक्षाना।

ये भी पढ़ें :  FIFA World Cup 2022 : ब्राजील फुटबॉल टीम से जुड़े नेमार, फीफा विश्व कप से पहले किया अभ्यास

संबंधित समाचार