FIFA World Cup 2022 : ब्राजील फुटबॉल टीम से जुड़े नेमार, फीफा विश्व कप से पहले किया अभ्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्राजील ने इटली के तूरिन में विश्व कप की तैयारियां शुरू की

विश्व कप चैम्पियन ब्राजील 24 नवंबर को पहले मैच में सर्बिया से खेलेगी

तूरिन। स्टार फॉरवर्ड नेमार ने फीफा विश्व कप से पहले पहली बार ब्राजील फुटबॉल टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। फ्रांस से उड़ान की दिक्कत के कारण वह देर से टीम से जुड़े। फ्रांस में पेरिस सेंट जर्मेन के साथ उन्होंने सत्र का पहला हिस्सा पूरा किया। पीएसजी में ही नेमार के साथ खेलने वाले डिफेंडर मारकिन्हो भी देर से आए और उन्होंने बाद में हलका अभ्यास किया।

ब्राजील ने इटली के तूरिन में विश्व कप की तैयारियां शुरू की और शनिवार को कतर रवाना होने से पहले टीम वहीं रहेगी। पांच बार की विश्व कप चैम्पियन ब्राजील 24 नवंबर को पहले मैच में सर्बिया से खेलेगी। उसके बाद उसे स्विटजरलैंड और कैमरून से खेलना है। 

पेले के रिकॉर्ड से दो गोल पीछे हैं नेमार 
नेमार ने ब्राजील के लिए 121 मैचों में 75 गोल दागे हैं। वह दिग्गज पेले के 77 गोल से सिर्फ दो गोल पीछे हैं। ब्राजील ने 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 विश्वकप खिताब जीता है। यह टीम आखिरी बार 20 साल पहले फीफा चैंपियन बनी थी। पिछले विश्व कप में यह टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और छठे स्थान पर रही थी। 

ये भी पढ़ें :  BWF World Tour 2022 :  कोरोना ने फिर दी दस्तक, चीन से थाईलैंड स्थानांतरित हुआ बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल

संबंधित समाचार