खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने नामांकन पत्र किया दाखिल
अमृत विचार, लखनऊ/मुजफ्फरनगर । जिले खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। चार बार विधायक रहे चुके मदन भैया खतौली के रण पर नई सियासी जमीन पर वर्चस्व की आजमाइश करेंगे।
इस दौरान मदन भैया ने कहा कि वह पूरी ताकत से साथ खतौली विधानसभा सीट का चुनाव लड़ेंगे। बताया कि एकजुटता से ही वह जीत का परमच लहराएंगे। इसके अलावा पार्टी कार्याकर्ताओं को भी बूथ स्तर पर अपनी ताकत झोंकनी होगी।
बताते चलें कि खतौली उपचुनाव में उतरने की घोषणा कर चुकी आजाद समाज पार्टी ने रालोद सपा गठबंधन से हाथ मिलाया है। पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने नई दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मुलाकात कर समर्थन देने की बात कही है।यह जानकारी रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने दी है। बताया कि दिल्ली में दोनों ही नेताओं की मुलाकात हुई है।
इस पर रालोद ने एक बयान भी जारी किया है। जारी बयान के मुताबिक, भविष्य में भी सपा, रालोद और आजाद समाज पार्टी आमजन, किसानों, मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। हालांकि, उप चुनाव में समर्थन के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष का आभार जताया है।
