Kanpur की इस घटना ने पुलिस को दो घंटे तक छकाया, सींचपाल ने 30 लाख की मांगी फिरौती, फिर ऐसा फंसा चंगुल में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर के बर्रा में सींचपाल ने अपने ही पिता को फोन कर 30 लाख की फिरौती मांगी। इस पर परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद ही पुलिस ने सींचपाल को घंटाघर के एक होटल से ढूंढ निकाला है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News बर्रा में सींचपाल के अपहरण की घटना सुन पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। सींचपाल ने पिता को मैसेज कर लिखा- तीस लाख दो नहीं तो बेटे के तीन सौ टुकड़े कर देंगे। यह सुन आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो घंटे के अंदर सींचपाल को घंटाघर के एक होटल से ढूंढ निकाला है। सींचपाल ने खुद के ही अपहरण की साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने पड़ताल शुरू की है।

बर्रा निवासी सींचपाल सोमेंद्र नाथ तिवारी के अपहरण और 30 लाख की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया। सोमेंद्र गंगा बैराज में सींचपाल के पद पर है और पिता बिठूर के थीम पार्क में अकाउंटेंट हैं। 13 नवंबर सुबह ड्यूटी पर गए थे। देर शाम तक वापस घर नहीं लौटे।

इसके बाद 14 नवंबर की शाम को पिता के मोबाइल फोन पर नए नंबर से एक वाट्एसप पर फिरौती भरा मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि बेटे को बचाना है तो 30 लाख का इंतजाम कर लो, नहीं तो बेटे के तीन सौ टुकड़ कर देंगे।

आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस टीम की मदद से सींचपाल को घंटाघर के तेजस होटल से बरामद कर लिया है। पुछताछ में उसने बताया कि रुपयों की जरुरत के चलते उसने खुद के अपहरण की साजिश रची थी।

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि घरवालों ने फिरौती के लिए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी शराब के नशे में थे। आरोपी के घरवालों से बातचीत कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

संबंधित समाचार