बहराइच : किसानों ने कलेक्ट्रेट में शुरू महापंचायत, जुटी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के घाघराघाट में महापंचायत कर रहे भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट में महापंचायत के लिए पहुंच गए। सैकड़ों की भीड़ के बीच सभी प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं।

भाकियू के पदाधिकारी प्रशासन पर मांगों को लेकर अमल न करने का आरोप लगा रहे हैं। कलेक्ट्रेट में भारी सुरक्षा व्यवस्था है।

भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष पतिराम चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को किसान सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट में महापंचायत के लिए पहुंचे। महिला और पुरुष किसान मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। किसानों का का कहना है कि पहले उनकी समस्याओं का हल निकाला जाए।

जब तक मांग नहीं होगी, तब तक सभी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना देंगे। पहुंच गए। सभी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। महापंचायत में पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत किसान उपस्थित हैं। पुलिस भी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है।

संबंधित समाचार