Kanpur Accident : सचेंडी में ट्राला ट्रक की टक्कर से बेटी की मौत, मां गंभीर, घरवाले शव देख दहाड़े मारकर रोए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Accident कानपुर के सचेंडी के चकरपुर मंडी के पास हाईवे पर ट्राला-ट्रक की चपेट में आने से बेटी की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

 

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Accident सचेंडी के चकरपुर मंडी के पास हाईवे पर पत्थर लदे ट्राला ट्रक की टक्कर से बेटी की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक हाईवे पर ही ट्राला ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

जुगराजपुर गांव निवासी अंजुल मिश्रा पावर ग्रिड स्थित पोस्ट ऑफस में डाकिए के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह उनकी पत्नी उर्मिला 40 और बेटी प्रीति उर्फ गौरी 19 निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जाने के लिए घर से निकली थी।

इसी दौरान चकरपुर मंडी के पास हाईवे पार करते समय ट्राला ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सचेंडी थाना प्रभारी प्रदुमन सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार