IND vs NZ T20 Series : न्यूजीलैंड की सड़कों पर 'रिक्शा' चलाते दिखे हार्दिक पांड्या-केन विलियमसन, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या की अगुवाई में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 18 नवंबर 2022 को पहला टी20 मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। सीरीज़ से पहले भारत-न्यूजीलैंड के कप्तानों ने फोटोशूट करवाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम के पास स्पेशल फोटोशूट करवाया। हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन एक-साथ इस रिक्शे (क्रोकोडाइल बाइक) पर बैठे और खुद ही इसे चलाया भी। इसके बाद दोनों टी-20 ट्रॉफी के पास पहुंचे, वहां स्टेडियम के किनारे फोटोशूट करवाया और खूब हंसी-मज़ाक भी किया।

 

सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया गया
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन, दिनेश कार्तिक को वर्कलोड की वजह से आराम दिया गया है। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को कुल तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। 18, 20, 22 दिसंबर को टी-20 मैच खेलने हैं, जबकि 25, 27, 30 नवंबर को वनडे मुकाबले होने हैं।

भारत की टी-20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

युवाओं के टैलेंट को परखने का अच्छा मौका
हार्दिक पांड्या ने कहा कि ‘वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में होना है। अभी दो साल का समय बाकी है। टीम को इस बीच काफी क्रिकेट खेलने हैं। ऐसे में युवाओं के टैलेंट को परखने का अच्छा मौका है।’

ये भी पढ़ें : अर्शदीप सिंह में बेजोड़ क्षमता पर अकरम से तुलना करने से दबाव में आएगा : जोंटी रोड्स

संबंधित समाचार