अयोध्या: मायके से घर नहीं आई पत्नी, खफा पति ने की आत्महत्या
अमृत विचार, सोहावल /अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी बाजार स्थित बभनियावा गांव में 23 वर्षीय युवक ने पत्नी के मायके से घर वापस न लौटने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बताया गया कि 32 वर्षीय जगदीश गुप्ता का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद हुआ करता था। आए दिन विवाद होने से नाराज पत्नी मायके चली गई और तीन महीने से वहीं रह रही थी। पत्नी के वापस घर न आने से क्षुब्ध होकर जगदीश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक 20 वर्षों से इसी गांव में घर बनवा कर रहता था और कैटरर्स का काम करके अपना जीवन बसर कर रहा था। उपनिरीक्षक वेद गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति-पत्नी के विवाद में फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। हर पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
