Kanpur News : Polytechnic में प्लेसमेंट बढ़ाने के लिए अफसर होंगे पारंगत, ṬSPO को दिया जा प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में पॉलीटेक्निक में प्लेसमेंट बढ़ाने के लिए अफसर पारंगत होंगे। इसके लिए आईआरडीटी में कई संस्थानों के टीसीपीओ को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। पॉलीटेक्निक में प्लेसमेंट बढ़ाने के लिए अधिकारियों को पारंगत किया जा रहा है। उन्हें कंपनियों और संस्थानों की मांग के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जिससे वह स्वयं भी जानकार बनेंगे और छात्रों को भी प्रशिक्षित कर सकेंगे। यह तैयारी पॉलीटेक्निक में प्लेसमेंट बढ़ाने को लेकर की जा रही है। 

 

विकास नगर स्थित शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईआरडीटी) में पहली बार ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (टीसीपीओ) को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 18 नवंबर तक चलेगा। इसका आयोजन आईआरडीटी और मेधा फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।

फाउंडेशन की असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट (एवीपी) नूपुर ने बताया कि पांच दिन में टीसीपीओ को छात्रों को नौकरी के लिए तैयार करने के लिए बायोडेटा बनाना, साक्षात्कार देना और ड्रेसिंग सेंस समेत कई बातों की जानकारी दी जाएगी। कैंपस प्लेसमेंट के लिए ज्यादा से ज्यादा कंपनियां आएं और छात्रों को नौकरी मिले, इसके लिए टीसीपीओ को लिंकडिन समेत सोशल मीडिया के उपयोग से कंपनियों को आमंत्रित करने की विधा से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश के चारों क्षेत्रों से पॉलिटेक्निक संस्थानों के 40 टीसीपीओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार