अयोध्या: पंचकोसी चरण पादुका यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूराबाजार /अयोध्या। भरत की तपोभूमि नंदीग्राम भरतकुंड आयोजित हो रहे भरतकुंड महोत्सव के दूसरे दिन पंचकोसी चरण पादुका परिक्रमा यात्रा निकाली गई। महोत्सव में पहुंचे मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री ने भरत-हनुमान मिलन मंदिर पर पूजन-अर्चन के बाद परिक्रमा यात्रा का रवाना किया। परिक्रमा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। 

सीताराम संकीर्तन परिवार नंदीग्राम महोत्सव और मणिरामदास की छावनी की ओर से आयोजित हो रहे तीन दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव में बुधवार की सुबह पुजारी परमात्मा दास, भाजपा नेता शरद पाठक बाबा, महोत्सव के प्रभारी दिवाकर सिंह ने हवन और पूजन किया। परिक्रमा यात्रा के समापन के बाद नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सको ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की। परिक्रमा में  पृथ्वीराज सिंह, प्रीती मिश्रा, डा. जानवी पांडेय, डा. विजय बहादुर तिवारी, विनय पांडेय व सुनील पांडेय, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार