नैनीताल: महिला अधिवक्ता ने पुलिस पर जांच न करने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल की महिला अधिवक्ता ने पुलिस पर जांच न करने का आरोप लगाया। इस संबंध में महिला ने एसएसपी पंकज भट्ट को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि तीन माह बाद भी पुलिस की ओर से उनके प्रकरण में संज्ञान नहीं लिया गया है।

गेठिया निवासी अधिवक्ता रेखा बोहरा ने फेसबुक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का विज्ञापन देखा। जिसके माध्यम से फेसबुक में उनकी बात भीमताल निवासी एक युवक से हुई। इस बीच उन्होंने युवक को सीसीटीवी कैमरे लगाने का ऑर्डर दिया। रेखा ने युवक को इसके लिए 23 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद युवक ने कैमरे नहीं लगाए। और न ही महिला के रुपये वापस किए।

महिला ने तीन माह पहले पुलिस ऐप पर ऑनलाइन शिकायत की। ऑनलाइन माध्यम से एफआईआर दर्ज होने के तीन माह बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। बुधवार को रेखा ने एसएसपी पंकज भट्ट से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से उन्हें सहयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मामले में तत्काल जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिस पर उन्हें जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

संबंधित समाचार