आज का राशिफल। 17 नवंबर, 2022
आज का राशिफल 17 नवंबर, 2022 - सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का दैनिक राशिफल। Read your Aaj Ka Rashifal for all 12 Rashi in Hindi. Amritvichar.com पर
मेष
आज ऑफिस में आप काम के साथ ही दूसरी अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। क्रोध व जल्दबाज़ी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। बच्चों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। संपत्ति को लेकर बड़ी डील हो सकती है।
वृष
आज नए कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिए। आलस्य की वजह से काम प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। लोभ-लालच से आपको बचना चाहिए। उत्तम भोजन का आनंद उठाएंगे।
मिथुन
आज सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। पैतृक संपदा से लाभ प्राप्त होगा। मैनेजमेंट संबंधी गतिविधियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। बौद्धिक कार्यों में काफी व्यस्त रहने वाले हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। थोड़े से धन लाभ के लिए कोई गलत काम न करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है। परिवार के सदस्यों से अपने संबंध अच्छे रखें।
सिंह
आज काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। नई योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। कारोबार में बड़ी उपलब्धियां अर्जित हो सकती हैं। सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा।
कन्या
आज गृहकलह से बचने के लिए अपनी वाणी में नियंत्रण रखें। शेयर मार्केट और कमीशन संबंधी कार्यों में नुकसान हो सकता है। व्यापार में आपको नई डील करते समय सावधानी रखनी चाहिए। सिरदर्द और थकान जैसी स्थितियां उत्पन्न होंगी।
तुला
आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अपने उद्देश्यों को लेकर विचलित न हों। धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में नई नीतियां बनाएंगे। घर की साज-सजावट का आप पूरा ध्यान रखेंगे। माता-पिता के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। शंका करने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़ी समस्या महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
धनु
आज अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें। धन के मामले को लेकर किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। गंभीर और बुद्धिमान लोगों की संगत में रहना पसंद करेंगे। बॉस आपके काम के ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। आपका कोमल व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा।
मकर
आज घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी रहेगी। बेफिजूल बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। ऑफिस में लोग आपकी आलोचना करेंगे। नए काम को शुरू करने से आपको बचना चाहिए। महिला जातकों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।
कुंभ
आज आपको व्यवसाय में शानदार लाभ मिलेगा। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। अधूरे कार्यों को आप पूरा कर लेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था मजबूत होगी।
मीन
आज पुराना ऋण चुकाने का दबाव रहेगा। आपकी गलतियां लोगों के सामने आ सकती हैं। झिझक के कारण अपनी बातों को ठीक तरह से रख पाने में भी आपको मुश्किल होगी। नया कार्य शुरू न करें। योग और व्यायाम अवश्य करें।
